दो डीपीओ को मिला अतिरिक्त प्रभार
सीवान जिला शिक्षा कार्यालय के डीपीओ एसएसए अशोक कुमार पांडेय के अवकाश ग्रहण करने व डीपीओ स्थापना अवधेश कुमार के ट्रांसफर होने के बाद इस दोनों संभाग में नए पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति अबतक नहीं हुई है। डीपीओ स्थापना अवधेश कुमार के पास प्राथमिक शिक्षा व समग्र शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार था। बहरहाल, इस स्थिति में दो अन्य डीपीओ को संबंधित विभाग का प्रभार सौंपा गया है। डीएम डॉ. आदित्य प्रकाश के निर्देश पर डीईओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने योजना एवं लेखा के प्राधिकृत डीपीओ रजनीश कुमार झा को स्थापना का अतिरिक्त प्रभार शुक्रवार को सौंपा। इसके बाद से जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पत्र जारी करके दो पदाधिकारी को अतिरिक्त प्रभार दिया है। जिसमें निदेशक (प्रशासन) शिक्षा विभाग, बिहार, पटना के ज्ञापांक संख्या-2/टी० 01-02/2025-984 में बताया गया है। जिलाधिकारी के द्वारा संचिका में दी गई अनुमति के आलोक में नि कार्यक्रम पदाधिकारी रजनीश कुमार झा प्राधिकृत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को स्थापना, का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वही जय कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पीएम पोषण योजना एवं माध्यमिक शिक्षा/साक्षरता में तैनात है इनको अतिरिक्त प्रभार देकर प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा का डीपीओ बनाया गया है।
