शिक्षक व छात्रा के बीच अश्लील बातों का ऑडियो क्लिप वायरल
प्रखंड क्षेत्र के एक प्रधानाध्यापक व एक छात्रा के बीच अभद्रतापूर्ण बातचीत का एक ऑडियो प्रखंड क्षेत्र में काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो क्लिप में शिक्षक और छात्रा के बीच जो बातचीत हो रही है। वह गुरु शिष्य के संबंधों को तार-तार करता प्रतीत हो रहा है। सूत्रों की मानें तो प्रधानाध्यापक प्रखंड के एक उच्च विद्यालय एवं एक अन्य उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक हैं। वायरल ऑडियो में शिक्षक जहां छात्रा को परीक्षा में पास
कराने का प्रलोभन देकर उसे अपने घर बुला रहे हैं। वहीं छात्रा शिक्षक के बात को लेकर टालमटोल कर रही है। सोमवार को शिक्षक और छात्रा के बीच हो रही बातचीत का ऑडियो पूरे प्रखंड क्षेत्र में वायरल होता रहा। प्रखंड के लोग ऐसे अमर्यादित शिक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की बात भी करते दिखे। इस संबंध में जब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पूनम कुमारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वायरल ऑडियो की जांच पड़ताल कराई जाएगी। इसके बाद दोषी पाए जाने पर शिक्षक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी?
