Primary ka master: स्कूलों में चिकेन पकाने के जुर्म में15 पर गिर सकती है गाज

 स्कूलों में चिकेन पकाने में 15 पर गिर सकती है गाज



रामपुर प्रखंड के झाली उत्क्रमित मध्य विद्यालय में चिकेन पकाने के मामले में 15 शिक्षकों पर गाज गिर सकती है। जांच में मामला सच पाए जाने के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तेजस्वी आनंद ने संबंधित 15 शिक्षकों को निलंबित करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को अनुशंसित पत्र भेजा है। वहां से आदेश मिलने के बाद शिक्षकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। इस बात कि जानकारी प्रभारी बीईओ तेजस्वी आनंद ने दी। बताया गया है कि रामपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय झाली में 28 मई को पठन पाठन के दौरान विद्यालय में शिक्षकों द्वारा चिकेन बनवाया गया था।

इसकी जानकारी मिलने के बाद बीडीओ दृष्टि पाठक व शिक्षा विभाग के पदाधिकारी ने जांच की थी। जांच के दौरान उक्त विद्यालय के साथ प्राथमिक विद्यालय पांडेयपुर के शिक्षक भी इसमें शामिल पाए गए थे।

दोनों विद्यालयों के शिक्षकों से जवाबतलब किया गया था। अब निलंबित करने के लिए वरीय पदाधिकारी को पत्र लिखा गया है। इस बात कि जानकारी प्रभारी बीईओ तेजस्वी आनंद ने दी

Previous Post Next Post