Primary ka master: teacher की बेटी से मदरसा संचालक करता था प्रेम बेटी की शादी तय होने पर पिता की कराई हत्या

 शिक्षक की बेटी से मदरसा संचालक करता था प्रेम बेटी की शादी तय होने पर पिता की कराई हत्या



सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में 28 मई की सुबह उर्दू शिक्षक मंसूर आलम की हत्या के मामले पुलिस ने दो शूटर को गिरफ्तार किया है। हत्या की साजिश रचने वाले मदरसा संचालक मुफ्ती शहाब अनवर को भी हिरासत में लिया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। सीतामढ़ी जिले के महिंदवारा थाना क्षेत्र के बतरौली से छोटू उर्फ दिवेश कुमार और बोखड़ा थाना क्षेत्र के बठौल से साधु राय उर्फ अंकित कुमार को पकड़ा गया। इनके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, पांच मोबाइल और दिवेश की घटना के समय पहनी गई टी-शर्ट बरामद की गई। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल की। इनकी निशानदेही पर औराई प्रखंड स्थित मदरसा हलीमा लिल बनात के संचालक मुफ्ती शहाब अनवर को भी पकड़ा गया। गिरफ्तारी के डर से उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे डीएमसीएच में पुलिस अभिरक्षा में भर्ती कराया गया है। मुफ्ती शहाब अनवर (45) के मोबाइल की जांच जारी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मोबाइल में कई लड़कियों के साथ उसकी तस्वीरें मिली हैं। उसने मदरसे में पढ़ाने आई लड़की को प्रेम जाल में फंसाया और उसके पिता की हत्या करवा दी। मंसूर आलम मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बलिया गांव के रहने वाले थे। 28 मई की सुबह स्कूल जा रहे थे। रास्ते में उन्हें तीन गोली मार दी गई।

दो लाख में दी थी सुपारी, एक लाख एडवांस दिए

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि मृतक शिक्षक की बेटी औराई के जगोलिया स्थित मुफ्ती शहाब अनवर के मदरसे में पढ़ाती थी। इसी दौरान मुफ्ती को लड़की से प्रेम हो गया। जब शिक्षक मंसूर आलम ने बेटी की शादी तय की तो मुफ्ती को यह बात नागवार गुजरी। उसने दो लाख रुपए में हत्या की सुपारी दी। एक लाख रुपए पहले ही दे दिए गए थे। इसका सबूत भी पुलिस के पास है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच से आरोपियों की पहचान की। दोनों शूटर का आपराधिक इतिहास है। एक बदमाश की दहशत इतनी थी कि स्थानीय पुलिस गिरफ्तारी टीम में शामिल होने से बच रही थी। दरभंगा पुलिस ने खुद टीम बनाकर दबिश दी और गिरफ्तारी की।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच से आरोपियों की पहचान की। दोनों शूटर का आपराधिक इतिहास है। दरभंगा पुलिस ने खुद टीम बनाकर दबिश दी और गिरफ्तारी की। - जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, एसएसपी, दरभंगा
Previous Post Next Post