Primary ka master: तीन माह से वेतन नहीं teachers ने लगाई गुहार

 तीन माह से वेतन नहीं शिक्षकों ने लगाई गुहार



सक्षमता परीक्षा टू उत्तीर्ण कर विशिष्ट शिक्षक बने शिक्षकों ने शनिवार को बीआरसी बिथान में आयोजित शिकायत सह जनता दरबार में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्र से लंबित वेतन भुगतान की मांग की। शिक्षकों ने बताया कि उन्होंने मार्च 2025 में संबंधित विद्यालयों में योगदान दिया। इसके बाद अपना-अपना प्राण नंबर जेनरेट कर बीईओ कार्यालय को सौंप चुके हैं। इसके बावजूद तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इससे आर्थिक संकट गहरा गया है। शिक्षकों ने कहा कि विभागीय उदासीनता के कारण वेतन भुगतान की प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हुई। प्राण नंबर जेनरेट होने के बाद भी ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया नहीं हुई है। इससे वे निराश हैं। शिक्षकों ने बताया कि बिहार


सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। इसके बावजूद वेतन भुगतान नहीं हो रहा। बीईओ के समक्ष वेतन भुगतान की गुहार लगाने वालों में संतोष कुमार पटेल, मंजू कुमारी, जितेंद्र कुमार, पूनम कुमारी, समता कुमारी, विजय कुमार, उषा कुमारी, अरुण कुमार राम, संजीव कुमार, मनोज कुमार रजक, रंजीत कुमार मुखिया, कल्याणी कुमारी, नीलम कुमारी, अभिषेक कुमार वर्मा, कुमारी कविता, विश्वनाथ यादव, दिनेश साह, अध्याशा, प्रवीण कुमार पंकज, संजय कुमार वियोगी, शमशाद आलम, शालिनी प्रवीण, मोहम्मद लाल हसन, मोहम्मद कुतुबुद्दीन, पुष्पा कुमारी, उषा कुमारी,

राजेश कुमार रौशन, अमृता सिंह, सरस्वती कुमारी शामिल थी

Previous Post Next Post