3800 शिक्षकों ने स्कूल आवंटन को किया आवेदन

 3800 शिक्षकों ने स्कूल आवंटन को किया आवेदन

पटना, कार्यालय संवाददाता। पटना जिले में स्कूल आवंटन के लिए अबतक 3800 शिक्षकों ने आवेदन किया है। जिला शिक्षा कार्यालय से मिले आंकड़े के अनुसार अबतक 100 शिक्षकों को स्कूल भी आवंटित कर दिया गया है। स्कूल आवंटन रिक्ति के आधार पर किया गया है। हर दिन शिक्षकों द्वारा आवेदन आ रहे हैं। हालांकि आवंटन में तकनीकी समस्या भी आ रही है।



जिला शिक्षा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिस विद्यालय में तीन विषयों में रिक्ति हैं, वहां पर एक एक संबंधित विषय के विरुद्ध आवंटन करने के बाद शेष विषयों में आवंटन लॉक हो जा रहा है। इस वजह से आवंटन करने में समस्या उत्पन्न हो रही है। इसको लेकर डीइओ की ओर से विभाग को इस संबंध में अवगत कराया जाएगा। भरे गए विकल्पों और जिले में रिक्तियों के आधार पर आवंटन : डीईओ अपने स्तर पर शिक्षकों द्वारा भरे गए आवेदन में भरे गए विकल्पों और जिले में रिक्तियों के आधार पर विद्यालय में आवंटन कर रहे हैं। जिस स्कूल में जिस विषय की रिक्ति है, उसी आधार पर आवंटन किया जा रहा है। 20 जून तक शिक्षकों को स्कूल आवंटित कर देना है। गर्मी की छुट्टियों के बाद शिक्षकों को नव पदस्थापित स्कूलों में योगदान करना होगा। हर दिन स्कूल आवंटन के लिए 200 से अधिक आवेदन आरहे हैं।
Previous Post Next Post