मिर्चा-भात खिलाने वाले एचएम को डीईओ ने किया निलंबित
शेखपुरा नगर क्षेत्र के धरमपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मिड डे - मील में दाल, भात और सब्जी की - जगह बच्चों को मिर्ची पाउडर (गुंडी), नमक और भात खिलाने - वाले एचएम नजमुल होदा पर डीईओ की गाज गिरी और जांच में - मामला सत्य पाये जाने पर डीईओ - बिनोद कुमार शर्मा के आदेश पर - स्थापना डीपीओ ने एचएम को - सस्पेंड कर दिया है। वहीं निलंबन की अवधि में हेडमास्टर को - बरबीघा के माउर मध्य विद्यालय में योगदान देने को कहा गया है।
साथ ही एचएम को स्कूल के वरीय शिक्षिका को प्रभार देने को कहा गया है। बताते चलें कि पिछले महीने 23 मई को विद्यालय में मिड डे मील में गड़बड़ी को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने हंगामा किया था। मेन्यू के अनुसार बच्चों को उस दिन दाल, भात और सब्जी दिया जाना था। इसके उलट स्कूली बच्चों को पानी में मिर्च की गुंडी और नमक मिलाकर भात के साथ परोस दिया गया था। इसी को लेकर बच्चों और ग्रामीणों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया और इसकी शिकायत भी डीईओ से की गई
