स्कूल खुलते ही सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की होगी सघन जांच

 स्कूल खुलते ही सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की होगी सघन जांच



गर्मी की छुट्टियों के बाद जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की स्थिति का निरीक्षण होगा। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के व्याख्याता स्कूलों का दौरा करेंगे। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की पढ़ाने की शैली, बच्चों की उपस्थिति, स्कूल की साफ-सफाई, भवन की स्थिति, प्रयोगशाला और पुस्तकालय की दशा देखी जाएगी। शिक्षकों को पहले छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया गया था। यह प्रशिक्षण राज्य के डायट केंद्रों पर हुआ था। इसमें टीएलएम और एफएलएन किट से पढ़ाने की विधि बताई गई थी। अब व्याख्याता स्कूलों में जाकर देखेंगे कि शिक्षक प्रशिक्षण में सीखी बातों को कैसे लागू कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान चेतना सत्र की गतिविधियां, समय-सारणी का पालन, खेल सामग्री का उपयोग, बच्चों को दी गई नोटबुक, यूनिफॉर्म, वार्षिक कैलेंडर के अनुसार पढ़ाई, मध्याह्न भोजन की स्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति और बच्चों पर शिक्षक का अनुपात देखा जाएगा। निरीक्षण के बाद व्याख्याता अपनी रिपोर्ट शिक्षा विभाग और एससीईआरटी को सौंपेंगे। इस रिपोर्ट में स्कूलों में पढ़ाई का माहौल, बच्चों की भागीदारी और शिक्षकों की सक्रियता का पूरा विवरण होग
Previous Post Next Post