स्थानांतरण संबंधी समस्याओं का समाधान जिला स्तर पर
पटना (आशिप्र)। राज्य में जिला के अंदर की शिक्षकों की स्थानांतरण संबंधी समस्याओं का समाधान जिला स्तर पर होगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्थापना समिति द्वारा केस-टू-केस विचार कर यथोचित काररवाई की जायेगी। इससे संबंधित निर्देश शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ द्वारा बुधवार को राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारियों को दिये गये हैं। इसमें कहा गया है कि हाल ही में हुए स्थानांतरण संबंधित शिकायतों को लेकर शिक्षकगण सीधे राज्य मुख्यालय पहुंच रहे हैं। इस संबंध में पूर्व में भी स्पष्ट किया गया है कि जिला
के अंदर की स्थापना संबंधित समस्याओं को जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्थापना समिति द्वारा केस-टू-केस विचार कर यथोचित काररवाई की जायेगी। अत्यंत ही विशेष स्थिति में अंतरजिला मामले राज्य स्तर पर विचाराधीन होंगे।
अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने स्पष्ट किया है कि जो भी शिकायतें हैं, वे ऑनलाइन माध्यम से ही ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज करायी जायेंगी। पोर्टल के माध्यम से प्राप्त स्थापना से संबंधित मामलों को सीधे जिला स्थापना समिति के समक्ष रखा |
