शिकायतें लेकर सचिवालय की परिक्रमा न करें शिक्षक

शिकायतें लेकर सचिवालय की परिक्रमा न करें शिक्षक



स्थानांतरण से संबंधित अपनी शिकायतों को लेकर बड़ी संख्या में राज्य मुख्यालय पहुंच रहे शिक्षकों की समस्याओं का समाधान सबसे पहले जिला स्तर पर जिला पदाधिकारी की

अध्यक्षता में गठित स्थापना समिति ही करे. केवल अंतर जिला संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए ही आवेदन राज्य मुख्यालय आने चाहिए. इस आशय के दिशा निर्देश शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने बुधवार को जिला अधिकारियों को दिये हैं. अपर मुख्य सचिव सिद्धार्थ ने जिला

पदाधिकारियों को लिखे पत्र में साफ किया है कि ऑन लाइन इ शिक्षाकोष पोर्टल पर आ रही आन लाइन शिकायतों को जिला स्थापना समिति के समक्ष रखा जाये. इन मामलों में जिला पदाधिकारी संबंधित अधिकारियों को समस्या समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करें.

बताया कि इन शिकायतों की नियमित मॉनीटरिंग राज्य स्तर पर जिला वार नामित किये नोडल पदाधिकारी

कर रहे हैं. यहां भी शिकायतों को ऑन लाइन लिया जायेगा. केवल जरूरत पड़ने पर शिकायतकर्ता को भौतिक रूप से कागजात प्राप्त किये जायेंगे. उन्होंने जिला पदाधिकारियों से कहा है कि समिति के समक्ष आने वाली शिकायतों पर जरूरी कार्रवाई करें. अपर मुख्य सचिव सिद्धार्थ ने जिला पदाधिकारियों को बताया है कि स्थानांतरण के मसले पर तमाम शिक्षक विभागीय मुख्यालय पहुंच रहे हैं. इस कारण परेशानी हो रही है.
Previous Post Next Post