शिक्षकों की समस्याएं दूर करेंगे नोडल अधिकारी
ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर शिक्षकों से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा, अनुश्रवण और निराकरण के लिए शिक्षा विभाग के राज्य मुख्यालय से जिलावार नोडल पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने जिलावार नोडल पदाधिकारियों की तैनाती की है।
सचिवालय की परिक्रमा न करें शिक्षकः एसीएस
पटना। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने सभी डीएम को पत्र भेजकर कहा कि शिक्षकों की स्थानांतरण संबंधी समस्याओं को समाधान जिलास्तर पर होगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्थापना समिति केस-टू-केस विचार कर कार्रवाई करेगी। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने तबादला संबंधी समस्या लेकर मुख्यालय आने वाले शिक्षकों से कहा है कि सचिवालय की परिक्रमा न करें। इससे शिक्षा विभाग का कामकाज प्रभावित होता है।
शिक्षकों की शिकायत की समीक्षा, अनुश्रवण और निराकरण की हर सोमवार को समीक्षा होगी। शिक्षा विभाग के परामर्शी बैद्यनाथ यादव बेगूसराय, परामर्शी पंकज कुमार मुंगेर, अपर सचिव सज्जन आर गोपालगंज और सीवान, एमडीएम निदेशक विनायक मिश्र जहानाबाद, प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला शिवहर, विशेष सचिव सुबोध कुमार चौधरी अरवल के नोडल अधिकारी बनाए गए। इसी तरह विशेष सचिव अनिल कुमार सारण, निदेशक प्रशासन मनोरंजन कुमार वैशाली, संयुक्त सचिव अमरेश कुमार मिश्र सीतामढ़ी, संयुक्त सचिव संजू कुमारी भागलपुर और बांका, उप सचिव शाहजहां समस्तीपुर और. दरभंगा, ओएसडी विनीता पटना और भोजपुर, उप सचिव अजीत शरण नवादा और नालंदा, उप सचिव अमित कुमार पुष्पक मधेपुरा और खगड़िया के नोडल पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ओएसडी सुषमा कुमारी गया और औरंगाबाद, विशेष माध्यमिक निदेशक सचिंद्र कुमार बक्सर, प्राथमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक अमर कुमार
रोहतास और कैमूर, उच्च शिक्षा के उप निदेशक नसीम अहमद लखीसराय, उच्च शिक्षा के उप निदेशक दीपक कुमार सिंह मुजफ्फरपुर, माध्यमिक शिक्षा के उप निदेशक अब्दुस सलाम अंसारी पश्चिम चंपारण, प्राथमिक शिक्षा के उप निदेशक नीरज कुमार शेखपुरा और जमुई के नोडल पदाधिकारी बनाए गए हैं।
