समस्याओं को लेकर 21 को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे शिक्षक
मुजफ्फरपुर | परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ शिक्षकों की समस्याओं को लेकर 21 जून को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेगा। इसे लेकर जिला कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष राजेश यादव की अध्यक्षता में विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी के आवास पर हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों की लंबित समस्यायों के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। तिरहुत प्रमंडलीय संगठन प्रभारी लखनलाल निषाद ने कहा कि सरकार और शिक्षा विभाग शिक्षकों के प्रति घोर उदासीनता का रवैया अपना रहा है। संघ ने सरकार व शिक्षा विभाग को आगाह किया कि नियोजित शिक्षकों की प्रोन्नति, विशिष्ट शिक्षकों की सेवा निरंतरता, विद्यालय अध्यापकों की वेतन विसंगति, एचआरएमएस ऑन बोर्डिंग की समस्याओं के निराकरण, वेतन विसंगति और लंबित वेतन भुगतान आदि मांगें पूरी की जाए। बैठक में जेएल राम, संतोष यादव, समरेंद्र पवन, रंजित कुमार, श्रीनारायण सहनी, अरविंद कुमार, रामजन्म भगत, शमशाद अहमद शाहिल, राजीव शेखर आदि थे
