पहली तारीख को मिले शिक्षकों को वेतनः डीएम

पहली तारीख को मिले शिक्षकों को वेतनः डीएम

सभी कोटि के शिक्षक शिक्षिकाओं का वेतन भुगतान प्रत्येक माह की पहली तारीख को हो जाएगा। इसे लेकर जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने आदेश जारी कर दिया है। इसको लेकर सोमवार को जारी आदेश में डीएम ने बताया है कि "प्रायः देखा जाता है कि जिले में कार्यरत्त शिक्षक शिक्षिकाओं का वेतन विपत्र ससमय जिला शिक्षा कार्यालय में प्राप्त नहीं होने के कारण भुगतान में अनावश्यक विलंब हो जाता है।



जबकि शिक्षक शिक्षिकाओं का वेतन भुगतान ससमय किया जाना विभाग की प्राथमिकताओं में है। डीएम ने अपने पत्र में प्रारंभिक स्तर के विद्यालयों के प्रधान प्रत्येक माह के 20 से 22 तारीख तक प्रखंड शिक्षा कार्यालय में वेतन विपत्र/अनुपस्थिति विवरणी उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया है। वही प्रखंड शिक्षा कार्यालय से 23 से 25 तारीख तक कोटिवार समेकित वेतन विपत्र जिला शिक्षा कार्यालय के स्थापना संभाग को उपलब्ध कराएंगे।

वही जिला शिक्षा कार्यालय 26 से 30 तक कोषागार को विपत्र भेजना सुनिश्चित करेगा। इसी प्रकार माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक शिक्षिकाओं के वेतन विपत्र 20 से 22 तक बीईओ ऑफिस और बीईओ ऑफिस द्वारा 23 से 25 तक डीपीओ माध्यमिक शिक्षा शाखा में उपलब्ध

कराना सुनिश्चित करेंगे। वही माध्यमिक शिक्षा प्रशाखा द्वारा स्थापना संभाग को 26 से 27 तारीख तक विपत्र उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करेगा। वही जिला शिक्षा स्थापना शाखा द्वारा 28 से 30 तारीख तक विपत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा। ताकि प्रत्येक माह की पहली तारीख को जिले में कार्यरत्त शिक्षक शिक्षिकाओं का ससमय वेतन भुगतान किया जा सके। इस मामले को लेकर 9 जून के बोले बेतिया के अंक में शिक्षकों के वेतन संबंधी समस्या को उठाया गया था जिसमें शिक्षकों का कहना था कि प्रत्येक माह की पहली तारीख को यदि वेतन मिल जाए तो वेतन भुगतान करने के लिए शिक्षा विभाग का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा और इस मामले में जिलाधिकारी द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। डीएम ने कहा कि सभी संबंधित उपरोक्त सारणी द्वारा विपत्र तैयार कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे, ताकि प्राथमिकता के आधार पर जिला में कार्यरत्त शिक्षक शिक्षिकाओं का ससमय वेतन भुगतान किया जा सकें
Previous Post Next Post