लापरवाही को लेकर औराई के सभी बीएलओ का वेतन बंद, स्पष्टीकरण
औराई में निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने पर सभी बीएलओ पर्यवेक्षकों का वेतन बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही औराई बीडीओ ने सभी पर्यवेक्षकों से बुधवार तक स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर अनुशासनिक कार्रवाई की
अनुशंसा वरीय अधिकारियों से करने की चेतावनी दी गई है। बताया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की रिपोर्ट मांगी गई थी। इसे लेकर कई बार निर्देश दिए गए। इसके बावजूद किसी भी बीएलओ पर्यवेक्षक ने रिपोर्ट नहीं सौंपी। यह लापरवाही मानी गई।
