मुजफ्फरपुर समेत 14 जिलों में खुलेंगे 16 नए केंद्रीय विद्यालय
मुजफ्फरपुर शहर के बेला औद्योगिक क्षेत्र में जिले का तीसरा केंद्रीय विद्यालय बनेगा। इससे पहले गन्नीपुर और झपहां में केंद्रीय विद्यालय संचालित है। शिक्षा विभाग ने राज्य के 14 जिलों में में 16 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की कवायद शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग के सचिव अजय यादव ने संबंधित जिलों के डीएम को इस संबंध में जमीन चिह्नित करते हुए प्रस्ताव उपलब्ध कराने को
कहा है। साथ ही स्कूलों के संबंध विस्तृत निर्देश भेजा है। मुजफ्फरपुर के साथ ही नालंदा, पटना, मुंगेर, पूर्णिया, भोजपुर, गया जी, भागलपुर, कैमूर, मधेपुरा, मधुबनी, शेखपुरा, दरभंगा व अरवल में नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की योजना है। राजधानी पटना के साथ ही नालंदा जिले में दो-दो नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे। इसके अलावा अन्य जिलों में एक-एक नया केंद्रीय विद्यालय खुलेगा। शिक्षा विभाग के सचिव ने डीएम से सर्वे रिपोर्ट मांगी है
