क्लास में हेडमास्टर ने दो छात्राओं की डंडा से की पिटाई, दोनों छात्राएं हुई बेहोश

 प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगौरा संस्कृत में शुक्रवार को प्रधानाध्यापक ने दो छात्रों की डंडा से जमकर पिटाई कर दी। इस इससे दोनों छात्राएं बेहोश होकर गिर गई। इससे विद्यालय में हड़कंप पर मच गया। दोनों छात्राएं कक्षा आठवीं की हैं और विद्यालय में पढ़ाई कर रही थीं। इसी दौरान दोनों छात्राओं ने आठवीं पास होने का प्रमाण पत्र हेडमास्टर से मांगने लगी। इससे हेडमास्टर नाराज हो गया।



प्रधानाध्यापक विजय साह ने गुस्से में आकर छात्राओं को डंडे से मारना शुरू कर दिया। पिटाई इतनी गंभीर थी कि दोनों छात्राएं मौके पर ही मूर्छित होकर गिर गईं। स्थानीय लोगों और शिक्षकों की मदद से तुरंत दोनों छात्राओं को पास के ही बगौरा स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। छात्राओं की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों में आक्रोश फैल गया। कुछ अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर प्रधानाध्यापक के खिलाफ नाराजगी जताई और उनके निलंबन की मांग की। मामले पर प्रधानाध्यापक विजय साह ने खुद को निर्दोष बताते हुए सफाई दी। उन्होंने कहा ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।


मुझे जानबूझकर एक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। स्कूल में अनुशासन बनाए रखने के लिए मैं प्रयास करता हूं, लेकिन मुझे बदनाम किया जा रहा है। वहीं, इस गंभीर घटना की जानकारी मिलते ही बीईओ सौरभ सुमन ने भी संज्ञान लिया। उन्होंने कहा किघटना की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बच्चों के साथ किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घटना को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से एक टीम विद्यालय भेजी गई है, जो छात्रों, शिक्षकों और प्रत्यक्षदर्शियों से बयान लेकर जांच रिपोर्ट तैयार करेगी। ग्रामीणों का कहना है कि अगर स्कूल में बच्चों की सुरक्षा नहीं है, तो वे अपने बच्चों को कैसे भेजेंगे। फिलहाल छात्राएं इलाजरत हैं।

Previous Post Next Post