पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सक्षमता परीक्षा तृतीय स्थगित कर दी है। नियोजित शिक्षकों के लिए सक्षमता परीक्षा तृतीय 10 मई को होने वाली थी। अपरिहार्य कारण से इसे स्थगित किया गया है। ये परीक्षा अब मई के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है। परीक्षा से संबंधित सूचना परीक्षा की तिथि से एक सप्ताह पहले जारी कर दी
जाएगी। सक्षमता परीक्षा तृतीय में कुल 30,221 शिक्षक अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। इसका आयोजन सीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा की अवधि ढाई घंटे की होगी। सामान्य प्रशासन के नियमावली के अनुरूप सक्षमता परीक्षा का न्यूनतम उत्तीणांक कोटि-वार अलग-अलग होगा।
