मृत शिक्षक को प्रोन्नति केलिए विभाग ने बुलाया
भागलपुर। शिक्षा विभाग को अपनी किरकिरी उड़ाने में मजा आ रहा है। पिछले दिनों मृत शिक्षकों से जिला शिक्षा विभाग ने अटेंडेंस नहीं बनने को लेकर स्पष्टीकरण पूछा था। इसबार शिक्षा विभाग मृत शिक्षक को प्रोन्नति देने के लिए शैक्षणिक प्रमाण पत्र की जांच करने के लिए विभाग बुलाया है। मृत शिक्षक को गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे सारे कागजात के साथ विभाग आना है। अब मृत शिक्षक गुरुवार को विभाग आते हैं या नहीं यह तो अब विभाग ही जाने। दरअसल इन सभी शिक्षकों का साहित्यालंकार की जो उपाधि है, वह हिंदी विद्यापीठ देवघर द्वारा जारी किया गया है। जिसमें क्रमांक संख्या चार पर शाहकुंड प्रखंड के मध्य विद्यालय शिवशंकरपुर के शिक्षक मनोज कुमार झा का भी नाम शामिल हैं। मनोज कुमार झा का मार्च को हो गया है। वह कैंसर से पीड़ितः देहांत 22 से पीड़ित थे। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने भी इस बात की पुष्टि की है।
