वेतन निर्धारण को लेकर प्रखंड अध्यक्ष ने डीपीओ से की मुलाकात

 वेतन निर्धारण को लेकर प्रखंड अध्यक्ष ने डीपीओ से की मुलाकात



संवाद सूत्र, जागरण आमसः बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ आमस के प्रखंड अध्यक्ष कपिलदेव पासवान ने विशिष्ट शिक्षकों के वेतन निर्धारण के संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने एक पत्र सौंपकर विशिष्ट शिक्षकों के वेतन में हो रही कटौती पर चिंता व्यक्त की। पत्र में कपिलदेव ने उल्लेख किया कि सक्षमता-1 उत्तीर्ण शिक्षक जनवरी से सेवा में हैं, लेकिन 20 वर्षों से कार्यरत शिक्षकों का वेतन अत्यधिक घट रहा है, जिससे वे आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने डीपीओ से आग्रह किया कि गया जिले में शीघ्र वेतन निर्धारण का पत्र जारी किया जाए, ताकि शिक्षक बेहतर माहौल में शैक्षणिक कार्य कर सकें

Previous Post Next Post