जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर नीति आयोग की ओर से स्कूलों को बेंच डेस्क आपूर्ति की गई है। इसका भौतिक सत्यापन का आदेश दिया गया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को दो दिनों के अंदर सत्यापन रिपोर्ट सौंपना है। नीति आयोग भारत सरकार की ओर से आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत 143 स्कूलों के 3611 बेंच डेस्क का आपूर्ति होना है। सीतामढ़ी के प्रकाश कुमार ने 84 स्कूलों में 2199 बेंच डेस्क आपूर्ति
किया है। इन स्कूलों को मार्च महीने में समानों की आपूर्ति कर दिया है। एजेंसी ने आपूर्ति किये गये सामग्री का विपत्र भेजा है। उप विकास आयुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी को भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया। डीईओ ने
मीनापुर, कटरा, गायघाट, सकरा, मोतीपुर, मुशहरी, सरैया, मडवन, पारु, कुढनी, कांटी, विद्यालय अवर निरीक्षक नगर क्षेत्र के प्रखंड शिक्षा अधिकारियों को तीन दिनों के भौतिक सत्यापन रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। बता दें कि मार्च महीने में नीति आयोग की टीम स्कूलों के बेंच डेस्क को देखा था। इसकी क्वालिटी से टीम के सदस्य संतुष्ट थी। वहीं स्कूलों की ओर से भी कहा गया कि ठीक-ठाक है
