PATNA (28 May): सरकारी स्कूलों
में दो से 21 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी. गर्मी की छुट्टी के दौरान स्कूलों में कक्षाएं स्थगित रहेंगी. इस दौरान छात्र और शिक्षक स्कूल नहीं आएंगे, लेकिन प्रधानाध्यापकों को प्रतिदिन स्कूल आना होगा. प्रधानाध्यापक प्रतिदिन स्कूल अवधि में आकर सरकारी कार्य का निपटारा करेंगे. जिला शिक्षा कार्यालय ने कहा है कि कभी-कभी विभागीय स्तर पर स्कूलों के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी होता रहता है. इस वजह से स्कूल के प्रधानाध्यापक को स्कूल आने के
लिए निर्देशित किया गया है. कार्य अधिक होगा प्रधानाध्यापक सहायता के लिए विशेष परिस्थिति में शिक्षक को बुला सकते हैं।
बच्चों को दे रहे होम वर्क
दो जून से गर्मी छुट्टी घोषित होने के साथ ही बच्चों को वर्ग शिक्षक द्वारा होम वर्क देने का काम शुरू हो गया है. वर्ग शिक्षक ने बताया कि गर्मी छुट्टी के बाद बच्चों को दिए गए होम वर्क को चेक किया जाएगा. गर्मी के छुट्टी खत्म होने के बाद 22 जून से फिर से कक्षाएं प्रारंभ हो जाएगी. 31 मई को अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित होगी. इस दिन बच्चों द्वारा पूरे किए गए होम वर्क की प्रगति रिपोर्ट अभिभावकों के समक्ष रखी जाएगी. अभिभावक बच्चे का होम वर्क देखें.
