जून तक शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया पूरी होगी : मंत्री

 पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। शिक्षा मंत्री


सुनील कुमार ने कहा है कि जून के अंत तक शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली जाएगी। शीघ्र ही दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए 7000 से अधिक विशेष शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके अतिरिक्त अनुकंपा के आधार पर भी 6421 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी प्रारंभ होगी।



वे जदयू दफ्तर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इसके पहले ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और भवन निर्माण मंत्री जयंत राज के साथ उन्होंने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी बिहार आते हैं, विकास की एक नई सौगात लेकर आते हैं। मोदी-नीतीश की जोड़ी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ राज्य के विकास को गति दे रही है। केंद्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना का लिया गया ऐतिहासिक निर्णय सामाजिक न्याय की दिशा में। में एक बड़ा कदम है। इससे शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों को वास्तविक लाभमिलेगा। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राजद और अन्य विपक्षी दल आरक्षण के मुद्दे पर केवल



भवन निर्माण मंत्री ने कहा कि राजद के शासनकाल में अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त था, जिससे प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में कानून का राज स्थापित किया है। अब अपराध करने वालों पर सख्त और ठोस कार्रवाई की जाती है, चाहे वह कोई भी हो। 65 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान नीतीश नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। हमें पूरा विश्वास है कि सर्वोच्च सर्वोच्च न्यायालय भी जनहित को ध्यान में रखते हुए इस ए इस पर सकारात्मक निर्णय देगा। मौके पर पूर्व विधान पार्षद वाल्मीकि सिंह, प्रकोष्ठों के संयोजक प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी एवं प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द निषाद उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post