पढ़ाने के कौशल में कमी मिली तो शिक्षकों को फिर मिलेगा प्रशिक्षण
जासं, भागलपुर: सरकारी स्कूलों के
शिक्षकों को शिक्षा विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में कक्षा प्रबंधन, शिक्षण रणनीति, डिजिटल उपकरणों के उपयोग सहित कई विषयों के बारे में जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण प्राप्त कर निकले शिक्षकों के पढाने की कौशल की मानिटरिंग की जाएगी। कौशल की कमी मिलने पर फिर से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
