शिक्षकों के जिले स्तरीय तबादले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब स्कूलों में इनकी पोस्टिंग की कवायद शुरू हो गयी' है. मंगलवार को 100 से अधिक शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किया गया. हालांकि, विद्यालय आवंटित के दौरान पूरी पारदर्शिता रखी जा रही थी, इतना की जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी मालूम नहीं है कि किसी शिक्षक का पोस्टिंग किस विद्यालय में किया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी अक्षय कुमार पांडे ने कहा कि विद्यालय आवंटन के लिए विभाग द्वारा गाइडलाइन बनायी गयी है, गाइडलाइन में जिला शिक्षा पदाधिकारी के लॉग-इन में उन सभी शिक्षकों की सूची भेजी जा रही है. शिक्षकों की पोस्टिंग में कोई गड़बड़ी न हो इसे देखते हुए विभाग द्वारा इस तरह का नियम अपनाया गया है
