विशिष्ट बने 273 शिक्षकों को पांच माह से वेतन नहीं

 नियोजित से विशिष्ट बने 273 शिक्षकों को पांच माह से वेतन भुगतान नही हो रहा है. इन शिक्षकों को राज्यकर्मी बनना भारी पड़ गया है. जिसके चलते इन शिक्षकों को आर्थिक परेशानी से गुजरना पड़ रहा है. प्रथम सक्षमता परीक्षा उतीर्ण कर इन शिक्षकों ने एक से सात जनवरी के बीच जिला के विभिन्न स्कूलों में योगदान किया था. प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रथम सक्षमता परीक्षा उतीर्ण 8001 शिक्षकों में से 7585 शिक्षकों का तकनीकी योगदान बीईओ के प्रतिवेदन के आधार पर किया गया. इनमें 7312 विशिष्ट शिक्षकों का एचआरएमएस प्रणाली अंतर्गत डेटा बोर्डिंग करने हेतु जिला



को प्राप्त हुआ. जिनका वेतन भुगतान हो रहा है. वही 273 शिक्षकों को वेतन नही मिल रहा है. इनमें आंदर प्रखंड के 11, मैरवा 19, गुठनी 08, नवतन 15, हुसैनगंज 24, दरौली 09, रघुनाथपुर 09, हसनपुरा 08, सिसवन 15, दरौंदा 30, पचरुखी 28, महराजगंज 12, भगवानपुर हाट 09, लकड़ी नवीगंज 06, बसन्तपुर 04, बड़हरिया 17, जीरादेई 09, सीवान सदर 20 व गोरेयाकोठी प्रखंड के 19 शिक्षक शामिल है. इस संबंध में डीपीओ स्थापना अवधेश कुमार ने बताया कि इन शिक्षकों का एचआरएमएस ऑनबोर्डिंग नही हुआ है. डेटा अधूरा रहने के चलते यह समस्या आयी है. कुछ शिक्षकों के प्राण नम्बर में त्रुटि है. वही कुछ ऐसे भी शिक्षक है जो सेवानिवृत हो गए है. डीपीओ ने बताया कि संबंधित प्रखंड के बीइओ की इन शिक्षकों का डिटेल्स एक्सेल शीट में मांगा गया है. एचआरएमएस ऑनबोर्डिंग के बाद ही इन शिक्षकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू होगी.

Previous Post Next Post