खत्म होंगे बीईओ के 534 पद, नई नियुक्ति बीपीएससी से... पद का नाम होगा एईडीओ

 बिहार में 534 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) का पद समाप्त हो जाएगा। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की सेनानिवृत्ति के साथ ही उनके पद खुद ही समाप्त हो जाएगा। अब बीपीएससी की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) की नियुक्ति होगी। इसमें 50% प्रमोशन और 50% सीधी नियुक्ति होगी। इसके साथ ही उनकी जिम्मेदारी भी बढ़ाई जाएगी। राज्य सरकार द्वारा बिहार शिक्षा प्रशासन संवर्ग नियमावली 2025 को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। बिहार शिक्षा प्रशासन संवर्ग नियमावली 2025 के क्रियान्वयन कोलेकर सारी तैयारियों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया है। पद में बदलाव के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए



काम किया जाएगा। नया तंत्र तैयार किया जा सके। एईडीओ ही स्कूली शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के प्रति जवाबदेह होंगे। इनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें प्रोन्नति देकर शिक्षा विकास पदाधिकारी बनाया जाएगा।

Previous Post Next Post