स्कूलों में 31 तक योगदान देंगे 58879 शिक्षक

 पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के माध्यम से तृतीय अध्यापक नियुक्ति परीक्षा (टीआरई-3) के आधार पर चयनित 58 हजार 879 शिक्षकों को 31 मई तक आवंटित स्कूलों में योगदान दे देना है। योगदान देने की शुरुआत 15 मई से होगी। विद्यालय में योगदान की तिथि से वेतन मिलेगा। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने बुधवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेजा है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने कहा है कि ऐसे विद्यालय अध्यापक, जिन्हें औपबंधिक नियुक्ति पत्र उपलब्ध करा दिया गया है, उनका विद्यालय पदस्थापन पत्र एवं प्रारूप योगदान प्रपत्र सॉफ्टवेयर के माध्यम से 10 मई से प्रिंट किया जा



सकता है। जिन शिक्षकों को पहले औपबंधिक नियुक्ति पत्र नहीं मिला है, उनका औपबंधिक नियुक्ति पत्र, विद्यालय पदस्थापन पत्र और प्रारूप योगदान प्रपत्र सॉफ्टवेयर से 10 मई से प्रिंट होगा। विद्यालय अध्यापकों के योगदान के बाद इनका विभागीय काउंसिलिंग पोर्टल पर टेक्निकल ज्वाइनिंग अनिवार्य है। इसमें योगदान की तिथि एवं समय स्पष्ट अंकित होना जरूरी है। इन शिक्षकों को नई पेंशन योजना का लाभ मिलना है, इसलिए प्रान (पीआरएएन) आवंटन की कार्रवाई करना है।

Previous Post Next Post