एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों के यूनिफॉर्म के लिए 145 करोड़ स्वीकृत

 राज्य सरकार के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे कक्षा एक से आठ वीं तक के विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म तथा अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीदने के लिए शिक्षा विभाग ने 145 करोड़ रुपये राशि स्वीकृत की है. यह कवायद मुख्यमंत्री पोशाक योजना एवं मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना के तहत की जा रही है. यह राशि जल्द ही विद्यार्थियों या उनके अभिभावकों के खाते में डाल दी जायेगी. जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान



योजना के तहत मुख्यमंत्री पोशाक बालिका योजना के तहत कक्षा और दो की छात्राओं के लिए 600 रुपये की दर से कक्षा तीन से पांच की छात्राओं के लिए 700 की दर से और कक्षा छह से आठ वीं तक की छात्राओं के लिए 1000 की दर सो राशि उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है. समग्र शिक्षा अभियान के तहत सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा एक से आठ वीं तक की छात्राओं के लिए 600 रुपये का प्रावधान है. इसलिए राज्य पद से निर्धारित राशि में से शेष राशि दी जायेगी.

Previous Post Next Post