कोई सरकारी कर्मी घूस मांगे तो इन नंबरों पर करें फोन

 पटना। सरकार ने भ्रष्टाचार से जुड़ी किसी तरह की शिकायत करने के लिए फोन नंबर जारी किए हैं। किसी सरकारी कार्यालय में रिश्वत मांगने से लेकर किसी निर्माण में हो रही गड़बड़ी और आय के ज्ञात स्त्रोत से अधिक संपत्ति जमा करने वाले किसी स्तर के लोक सेवकों के बारे में भी शिकायत इन फोन नंबरों पर की जा सकती है। निगरानी विभाग के स्तर से संचालित होने वाले इन नंबर पर कॉल करने वाले अगर चाहेंगे, तो उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत इन नंबरों को जन सामान्य के लिए जारी किया गया है। भ्रष्टाचार से जुड़ी चार तरह की शिकायतों के लिए अलग-अलग नंबर और ई-मेल जारी किए गए हैं।




आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति जमा करने वाले लोकसेवकों के खिलाफ


रिश्वतखोर को पकड़वाने के लिए)


कार्यालय: 0612-2506253


मोः 9431800122


पता : विशेष (निगरानी) इकाई, 5-दारोगा राय पथ, पटना-15

Previous Post Next Post