बीएलओ के साथ उप विकास आयुक्त करेंगे गूगल मीट

 संसू, जागरण, दारौंदा (सिवान) : विधानसभा चुनाव कुछ माह बाद होना है। इसको लेकर निर्वाचन आयोग तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में दारौंदा विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में लिंगानुपात ठीक करने को लेकर उप विकास आयुक्त द्वारा 12 अप्रैल को दारौंदा, हसनपुरा एवं सिसवन प्रखंड के 148 बीएलओ के साथ गूगल मीट पर बैठक किया जाएगा। इस मामले में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त ने पत्र जारी कर दारौंदा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दारौंदा के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ, हसनपुरा बीडीओ एवं सिसवन बीडीओ को 12 अप्रैल को अपराह्न तीन बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के तहत बैठक करेंगे। बैठक में दारौंदा प्रखंड के 60, सिसवन प्रखंड के 64 एवं हसनपुरा प्रखंड के 24 बीएलओ शामिल होंगे।


इस संबंध में बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने बताया कि दारौंदा विधानसभा क्षेत्र में इन मतदाता केंद्रों पर मतदाता का लिंगानुपात बढ़ाने पर



आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दारौंदा विधानसभा क्षेत्र का लिंगानुपात 918 है, जबकि जिला स्तर पर यह अनुपात 988 है। जिला स्तरीय लिंगानुपात करने के लिए अधिक से अधिक महिलाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जाए ताकि जनसंख्यक के अनुसार, लिंगानुपात ठीक हो सके। दारौंदा में 60 ऐसे मतदान केंद्र है जहां लिंगानुपात 792 से 916 है। हसनपुरा प्रखंड में 24 ऐसे मतदान केंद्र है ऐसे हैं जहां 825 से 910 ही लिंगानुपात है। सिसवन प्रखंड में 64 ऐसे मतदान केंद्र है जहां 793 से 917 लिंगानुपात है। विधानसभा दारौंदा में कुल 148 मतदान केंद्र है जहां लिंगानुपात काफी कम है। इन सभी मतदान केंद्रों के बीएलओ को महिला मतदाता को अधिक से अधिक नाम जोड़ने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। 18-19 एवं 19-20 वाले युवाओं और कमजोर वर्ग सहित सभी वर्गों के टोलों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया जाएगा। इन वर्ग में कोई व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए।

Previous Post Next Post