एक दिन में तीन स्कूलों का करना होगा निरीक्षण

 एक दिन में तीन स्कूलों का करना होगा निरीक्षण



पटना. सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण लगातार जारी है. इस दौरान आदेश जारी हुआ है कि निरीक्षण में लगे अधिकारियों को कम-से-कम तीन विद्यालयों का निरीक्षण करना होगा. निरीक्षण के क्रम में वर्ग जाकर बच्चों से बातचीत करनी होगी. बातचीत के बाद जो भी समस्याएं हैं, उसे दूर करने का प्रयास निरीक्षण पदाधिकारी करेंगे. पटना जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, अपर जिला कार्यक्रम समन्वयक, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी को नियमित रूप से प्रत्येक दिन कम-से-कम तीन विद्यालयों का निरीक्षण करने का आदेश जारी कर दिया है. उन्होंने कहा कि संबंधित वर्ग शिक्षक से पूछताछ कर अध्ययन-अध्यायपन के बारे में जानकारी लेंगे.

Previous Post Next Post