गर्मी के देखते सरकारी विद्यालय सुबह 6:30 बजे से खुल रहे हैं. सुबह में विद्यालय खुलने के कारण छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम हुई है. वहीं, शिक्षक भी देरी से विद्यालय पहुंच रहे हैं. जिला शिक्षा कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार नौ अप्रैल को सुबह 6:30 बजे तक 7,336, 6:40 बजे तक 2,588, 6:50 बजे तक 1,403, सात बजे तक 981, 7:15 बजे तक 462 और सुबह 7:30 बजे तक 920 शिक्षकों ने इ-शिक्षा कोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करायी है. जिला शिक्षा कार्यालय ने कहा है कि उपस्थिति दर्ज करने में इतना अंतर नहीं होना चाहिए. निर्धारित समय पर ही शिक्षक स्कूल आएं और उपस्थिति दर्ज करें. समय पर विद्यालय नहीं आने वाले शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई होगी.
