जासं, भागलपुरः जिन बच्चों का नवोदय में रिजल्ट हुआ है, वैसे बच्चों की जांच की जा रही है। नवोदय विद्यालय में नामांकन के लिए बच्चे का तीन साल सरकारी स्कूल में पढ़ना अनिवार्य है। तभी स्कूल से एसएलसी मिलेगा। नवोदय का रिजल्ट जारी हो गया है। ऐसे में कई अभिभावक एसएसएलसी लेने के लिए जिला शिक्षा विभाग
कार्यालय पहुंच रहे हैं। रजिस्टर जांच में यह जानकारी मिली है कि कई बच्चों के सरकारी स्कूलों में गलत तरीके से नामांकन कर लिया गया। उसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि नियमानुसार बच्चों का सरकारी स्कूल में तीन साल पढ़ना जरूरी है। इस नियम की अनदेखी एचएम नहीं करें।
