प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सरहद भैरो में कार्यरत बीपीएससी शिक्षिका डिम्पल कुमारी (29) की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वह सासाराम के मोहिउद्दीनगंज निवासी जमुना सिंह की पुत्री थी। 23 नवंबर 2023 को विद्यालय में योगदान दिया था। मदुदाबाद में किराए के मकान में अकेले रहती थी। रविवार को तबीयत बिगड़ने पर दूसरे किराएदार ने परिजनों को सूचना दी। सुबह भाई राजेश कुमार पहुंचा। डिम्पल को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद समस्तीपुर रेफर किया गया। वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। भाई राजेश के अनुसार डिम्पल को पहले से रक्तचाप की बीमारी थी। शिक्षिका की मौत की खबर मिलते ही विद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षकों और छात्रों ने संवेदना व्यक्त की.
