डीईओ प्रतिदिन 11 बजे तक विद्यालय का निरीक्षण करेंगे
पटना। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) समेत जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों, कार्यक्रम पदाधिकारियों, और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह बुधवार से प्रतिदिन सुबह साढे छह से 11 बजे तक विद्यालयों का गहन निरीक्षण करेंगे।
निरीक्षण रिपोर्ट को प्रतिदिन पदाधिकारी ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर उपलब्ध कराएंगे। यह रिपोर्ट हर दिन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ के पास जाएगी। शिक्षा सचिव अजय यादव ने इसको लेकर सभी जिलों को मंगलवार को पत्र लिखा है।
