प्रधान शिक्षक अभ्यर्थियों से जिला आवंटन को मांगा गया विकल्प
राज्य ब्यूरो, जागरण पटना : शिक्षा
विभाग ने राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक पद के लिए बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा अनुशंसित शेष 2,645 अभ्यर्थियों से रिक्ति वाले जिलों में से तीन-तीन जिला का विकल्प मांगा है। ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर 10 अप्रैल से 15 अप्रैल तक विकल्प शिक्षा विभाग ने मांगा है। दिए जाने वाले विकल्प के आधार पर संबंधित अभ्यर्थियों को पदस्थापित करने के लिए जिला आवंटित होगा। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने बुधवार को राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया। निर्देश के मुताबिक विकल्प के लिए रिक्ति वाले जिलों की सूची भी जारी की गई है। बता दें कि प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक के पदस्थापन हेतु सफल अभ्यर्थियों से प्राप्त विकल्प एवं जिलावार उपलब्ध रिक्तियों के आलोक में साफ्टवेयर के माध्यम से तीन अप्रैल को 32,688 अभ्यर्थियों को उनके विकल्प प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के अनुरूप जिला आवंटित किया गया।
