जांच में उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिला बंद

 प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डुमरावां पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कदहरकला में जब प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुंदन कुमार सोमवार को विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे, तो वहां ताला लटका मिला. इसे लेकर पूछताछ में ग्रामीण व छात्र छात्राओं ने अधिकारी को बताया कि उक्त विद्यालय में लगभग 10-15 दिनों से गुरु जी नहीं आते हैं. साथ ही बताया कि दो महीने से मध्याह्न भोजन योजना भी बंद है. वहीं, कई स्कूलों में जांच के दौरान कहीं गुरुजी गायब पाये गये, तो कहीं मध्याह्न भोजन भी बंद



मिला. इससे पता चलता है कि अधौरा प्रखंड में लगातार जांच के बाद भी शिक्षको में जांच को लेकर कोई डर


नहीं है. दरअसल, इसका कारण यह भी है कि कदहरकला जैसे कई गांव है जो चारों तरफ पहाड़ी से घिरा हुआ है और वहां जल्द कोई अधिकारी जाना भी नहीं चाहते हैं, लेकिन जब कदहरकला विद्यालय की जांच के लिए पहुंची बीडीओ की गाड़ी ग्रामीणों ने देखा, तो काफी उत्साहित हुए और अपनी समस्याओं का सामने रखते हुए बीडीओ को सारी बात बतायी. बीडीओ ने उक्त संबंध में बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षकों के एक दिन के वेतन की कटौती हुए स्पष्टीकरण की मांग की गयी है, जवाब संतोषजनक नहीं होने पर कार्रवाई भी की जायेगी.

Previous Post Next Post