इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर हाजिरी दर्ज नहीं करने वाले 111 शिक्षकों से शोकॉज

 इ- शिक्षाकोष पर उपस्थिति दर्ज करने में शिक्षक अब भी लापरवाही बरत रहे हैं. लेकिन यह लापरवाही अब शिक्षकों पर भारी पड़ने लगी है. कुचायकोट के बीइओ ने सात अप्रैल को इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज नहीं करने


वाले 111 शिक्षकों से शोकॉज किया है. बीइओ ने इस बाबत संबंधित शिक्षकों के स्कूलों के एचएम को इस बाबत पत्र जारी कर शिक्षकों से 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा है. जारी पत्र में बीइओ ने कहा है कि इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर सात अप्रैल को 111 शिक्षकों के द्वारा उपस्थिति दर्ज नहीं की गयी है. वहीं कुछ शिक्षकों के द्वारा



समय बीत जाने के बाद उपस्थिति दर्ज की गयी है. यह कार्य के प्रति लापरवाही, अनुशासहीनता एवं विभागीय आदेश की अवहेलना को दर्शाता है. बीइओ ने स्पष्टीकरण 24 घंटे के अंदर मांगा है. कहा है कि स्पष्टकीरण प्राप्त नहीं होने की स्थिति में यह समझा जायेगा कि आपको इस संबंध में कुछ नहीं कहना है. बीइओ ने स्पष्टीकरण मांगने के साथ तत्काल प्रभाव से 111 शिक्षकों का सात अप्रैल का वेतन स्थगित कर दिया है.

Previous Post Next Post