पटना। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के ऑनलाइन इंस्पेक्शन में प्रधानाध्यापक के प्रभार में चल रहे विशिष्ट शिक्षक स्कूल से गायब पाये गये।
अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने सोमवार को दो स्कूलों का वीडियो कॉल से ऑनलाइन इंस्पेक्शन किया। इसमें एक सीतामढ़ी जिले के बोखरा का मिडिल स्कूल बनौल है। दूसरा पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि के जीएमएस (गॉवर्मेंट मिडिल स्कूल) मुरारपुर है। जीएमएस (गॉवर्मेंट मिडिल स्कूल) का अपर मुख्य सचिव ने जिस समय ऑनलाइन इंस्पेक्शन किया, उस समय दिन के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। वीडियो कॉलिंग से ऑनलाइन इंस्पेक्शन यूं हुआ-
हमार रितेश कुमार वर्मा जी बोल रहे
महोदय!
स्कूल में हैं क्या ?
-दो मिनट में आ रहे हैं सर ! अभी दुकान में हैं।
दुकान में क्या कर रहे हैं। मन नहीं लग रहा है? वीडियो ऑन करिये।
अपर मुख्य सचिव के आदेश के बाद भी उधर से वीडियो ऑन नहीं हुआ। अपर मुख्य सचिव ने फिर पूछा- क्या कर रहे हैं दुकान में ? स्कूल में टाइम पर नहीं रहते हैं क्या ? अटेंडेंस बनाये और आराम से घर भाग आये। साढ़े ग्यारह बज रहा है। और आप स्कूल में नहीं हैं।
नहीं सर, स्कूल आ गये।
- तो, कोई टीचर से बात कराइये। पर, वीडियो कॉल डिस्कनेक्ट हो गया।
