सरकारी स्कूलों में मॉर्निंग शिफ्ट शुरू, पहले दिन 42 हजार शिक्षक लेट पहुंचे; मुजफ्फरपुर में 86%, दरभंगा में सबसे कम 78% हाजिरी

 गर्मी को देखते हुए राज्य के सरकारी स्कूलों में सोमवार से मॉर्निंग शिफ्ट शुरू हो गईं। स्कूल संचालन का समय सुबह 6.30 बजे से तय किया गया है। शिक्षकों को 7 बजे तक उपस्थिति दर्ज करानी है। जबकि, पहले ही दिन मुजफ्फरपुर समेत राज्य के विभिन्न जिलों में करीब 10 फीसदी शिक्षक सुबह 7 बजे के बाद उपस्थिति दर्ज कराए। कुल 5 लाख 39 हजार 340 शिक्षकों में 4 लाख 55 हजार 747 शिक्षक उपस्थित रहे। इनमें 4 लाख 9 हजार 32 शिक्षक 7 बजे से पहले पहुंच गए



42 221 शिक्षकों उपस्थिति जाने के बाद हुई। इसके साथ ही 4499 शिक्षकों ने पोर्टल पर मार्ड ऑन ड्यूटी दर्ज की है। 83,593 शिक्षकों ने अटेंडेंस नहीं लगाया है। जिलावार देखा जाए तो सर्वाधिक 87 फीसदी उपस्थिति वैशाली जिले में रही, जबकि सबसे कम 78 फीसदी दरभंगा में। उत्तर बिहार में मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर में 86%, पश्चिम चंपारण में 85, शिवहर में 84, सीतामढ़ी में 84% उपस्थिति रही। उधर, राजधानी पटना में मॉर्निंग शिफ्ट के पहले दिन 83 फीसदी शिक्षकों ने उपस्थिति दर्ज कराई।


मुजफ्फरपुर में 25186 शिक्षकों में 19873 ही समय से स्कूल पहुंच सके

मुजफ्फरपुर जिले के 3369 सरकारी स्कूलों में 25186 शिक्षक कार्यरत हैं। सोमवार को इनमें से 19873 शिक्षक सुबह 7 बजे से पहले स्कूल पहुंच गए थे। वहीं, 1711 शिक्षकों ने उसके बाद अटेंडेंस बनाया। 120 शिक्षकों ने मार्ड ऑन ड्यूटी हाजिरी बनाई। यानी, कुल 21704 शिक्षक सोमवार को स्कूलों में उपस्थित हुए। 3482 शिक्षकों ने उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। बता दें कि सोमवार से स्कूलों की टाइमिंग बदल गई है। सुबह 6.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक स्कूल खुलेंगे। सुबह 7 बजे तक प्रार्थना आदि कार्यक्रम के लिए समय दिया गया है। वहीं, इस दौरान सभी शिक्षकों की उपस्थिति भी दर्ज होनी है। दोपहर 12.20 बजे बच्चों की छुट्टी करने के बाद 10 मिनट तक प्रधानाध्यापक शिक्षकों के साथ बैठक कर दिन की समीक्षा करेंगे। अगले दिन की कार्ययोजना तैयार करेंगे।

Previous Post Next Post