पटना। राज्य के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में बच्चों को मध्याह्न भोजन परोसने के निर्देश दिये गये हैं।
मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक विनायक मिश्र द्वारा सोमवार को राज्य के सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को विद्यालयों में मध्याह्न भोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। सभी विद्यालयों में पेयजल की सुविधा भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने को कहा गया है। निर्देश में कहा गया है कि कुछ जिलों में गर्मी के कारण पेयजल की समस्या उत्पन्न होने की आशंका के मद्देनजर समय रहते समस्या का समाधान करें । इसे लेकर मध्याह्न भोजन के जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को भी निर्देश दिये गये हैं।
