प्रोन्नति का आदेश जारी कर किया स्थगित नाराज शिक्षक विरोध में करेंगे आंदोलन

 बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक मंगलवार को सदर अस्पताल रोड स्थित संघ भवन में हुई। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि नियोजित शिक्षकों की नियुक्ति नियमावली के तहत 8 वर्षों की सेवा पर प्रमोशन का लाभ और 12 वर्षों की सेवा पर



कालबद्ध प्रोन्नति देने का प्रावधान है। पिछले दिनों डीपीओ स्थापना ने कालबद्ध प्रोन्नति का पत्र निर्गत किया, लेकिन अगले ही दिन पे-मैट्रिक स्पष्ट नहीं होने का बहाना बनाते हुए मनमाने तरीके से उस पत्र का स्थगन आदेश निर्गत कर दिया। दर्जनों जिलों में कालबद्ध प्रोन्नति का कार्य तेज गति से चल रहा है और नियमावली में वर्णित प्रमोशन के साथ इंक्रीमेंट का लाभ दिया जा रहा है।


जिलाध्यक्ष ने कहा कि सक्षमता उत्तीर्ण विशिष्ट शिक्षकों के साथ भी वही रवैया अपनाया जा रहा है। विभागीय लापरवाही के कारण 500 से अधिक शिक्षकों का ऑन बोर्डिंग नहीं हुआ है। प्रान जेनरेट करने के लिए शिक्षक ऑफिस का चक्कर काटते रहते हैं।

Previous Post Next Post