आधार सत्यापन नहीं होने से नहीं खुला पोर्टल, छात्राओं की प्रोत्साहन राशि अटकी

 मुख्यमंत्री बालिका स्नातक

प्रोत्साहन योजना में लाभ दिलाने के लिए राज्य के विश्वविद्यालयों ने स्नातक पास पांच लाख से अधिक छात्राओं के रिजल्ट अपलोड किये हैं. इनमें सबसे अधिक रिजल्ट वर्ष 2024 में जारी किये गये हैं. ऐसा हुए करीब दो माह हो चुके लेकिन छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन करने के लिए अभी तक पोर्टल नहीं खोला जा सका है. जानकारों के अनुसार अभी आधार सत्यापन नहीं हो सका



है. लिहाजा पोर्टल नहीं खोला जा सका है. हालांकि इसमें और भी कई तकनीकी पेच हैं. विभागीय जानकारों के अनुसार अप्रैल में भी स्नातक स्तरीय प्रोत्साहन के लिए आवेदन की कवायद संभव नहीं दिख रही है. कुल मिलाकर तकनीकी पेच की वजह से यह कवायद रुकी हुई है. बता दें कि विश्वविद्यालयों ने इस बार प्रोत्साहन योजना के शुरू हो जाने के बाद से अभी तक सर्वाधिक रिजल्ट अपलोड किये हैं.


आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस योजना के शुरू होने की तिथि 25 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2021 तक स्नातक पास 2.85 लाख से अधिक छात्राओं को बतौर प्रोत्साहन राशि 714.80 करोड़ रुपये बांटे जा चुके हैं. इस समयावधि में प्रति छात्रा 25 हजार रुपये के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी गयी. इसी तरह एक अप्रैल 2021 से अब तक 3.77 लाख छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी जा चुकी. इसमें अधिकतर राशि प्रति छात्रा 50 हजार के मान से दी गयी. इसमें 1889.50 करोड़ की राशि बांटी गयी. इस तरह इस योजना में अभी तक करीब 2600 करोड़ से अधिक राशि बांटी जा चुकी है.

Previous Post Next Post