वेतन संबंधी मामला जल्द निपटेगा, शिक्षक सीधे पोर्टल पर करेंगे शिकायत

 


पटना शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को एक माह के अंदर शिक्षकों के वेतन संबंधित मामलों को निपटाने का आदेश दिया है। अपर मुख्य सचिव ने मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। उन्होंने कहा कि जिलों से शिक्षकों से वेतन संबंधी लंबित मामले को निपटाने के लिए बड़े स्तर पर रुपए वसूलने की शिकायत आ रही है। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि शिक्षक अब विभाग के पोर्टल पर शिकायत कर सकते हैं।

Previous Post Next Post