विधानसभा चुनाव के लिए इन अधिकारियों को किया गया प्रतिनियुक्त

 इन अधिकारियों को किया गया प्रतिनियुक्त



डीडीसी मुकेश कुमार को इवीएम कोषांग का वरीय पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रिजवान फिरदौस कुरैशी को नोडल पदाधिकारी तथा जिला योजना पदाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, अवर निर्वाचन पदाधिकारी महाराजगंज दिलीप कुमार सिंह, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार व आईटी प्रबंधक कृष्ण मोहन तिवारी को सहयोगी पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके अलावा उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार को ही विधि-व्यवस्था, भेद्यता मानचित्र एवं जिला सुरक्षा प्रबंधन कोषांग का वरीय पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं भूमि सुधार उप समाहर्ता शहबाज खान व वरीय पुलिस उपाधीक्षक रक्षित विनोद कुमार को नोडल पदाधिकारी तथा अवर योजना पदाधिकारी संतोष कुमार को सहयोगी पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है, जबकि डीडीसी को स्वीप प्रबंधन कोषांग का वरीय पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार को नोडल पदाधिकारी तथा आइसीडीएस डीपीओ तरणि कुमारी, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक कृष्णा कुमार गुप्ता, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सदर पूजा श्रीवास्तव, सदर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मधुलता, नौतन की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सरोज कुमारी व महिला पर्यवेक्षिका महाराजगंज कुमारी नीलू चौहान को सहायक पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है।

Previous Post Next Post