बिहार के सरकारी स्कूलों में गणित विषय की साप्ताहिक परीक्षा होगी. यह जानकारी शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने शिक्षा की बात हर शनिवार कार्यक्रम के दौरान दी.
उन्होंने कहा कि छह चरणों के शिक्षकों का ट्रांसफर हो चुका है. छूटे हुए शिक्षकों का भी ट्रांसफर किया जायेगा. दो से तीन दिनों में सातवें चरण में सबसे पहले सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों का ट्रांसफर होगा. फिर टीआरइ 1, 2 पास महिला शिक्षकों का ट्रांसफर किया जायेगा.
डॉ एस सिद्धार्थ ने कहा कि स्कूलों में छात्रों के हिंदी और विज्ञान विषय की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक असर रिपोर्ट में कक्षा आठ के छात्र कक्षा दो और तीन प्रश्नों के हल नहीं कर पाते है. शिक्षा विभाग द्वारा जांच में भी गणित विषय में छात्रों के कमजोरी के बारे में जानकारी मिली. असर रिपोर्ट के मुताबिक 8वीं कक्षा के 54 प्रतिशत से अधिक छात्र भाग का सवाल हल नहीं कर पा रहे हैं.
