स्कूलों में छात्रों के ड्रेस कोड की होगी नियमित मॉनिटरिंग

 भागलपुर, वरीय संवाददाता। स्कूलों में अलग-अलग रंग के परिधानों में विद्यार्थियों के स्कूल आने की सूचना पर मुख्यालय ने संज्ञान लिया है। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से आदेश किया गया है।


इसके तहत पहली कक्षा से लेकर आठवीं तक के छात्रों को आसमानी नीली रंग की शर्ट तथा गहरा नीला पैंट और छात्राओं के लिए आसमानी नीला समीज-शर्ट व गहरा नीला रंग का दुपट्टा तथा गहरे नीले रंग का सलवार या स्कर्ट पहनकर स्कूल आना है। वहीं


नौवीं से लेकर 12 वीं तक की छात्राओं के लिए आसमानी नीले रंग की समीज व गहरा नीला दुपट्टा और गहरे नीले रंग का सलवार पहनकर स्कूल आना है।



स्कूलों में नए सत्र से प्राथमिक व प्रारंभिक और उच्च माध्यमिक के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड का निर्धारण किया गया था। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि बच्चों को विभाग की ओर से तय रंग की पोशाक में ही स्कूल आना है। इसके लिए सभी बीईओ को इसकी मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है।

Previous Post Next Post