झांसा देकर शिक्षिका से साथी शिक्षक ने 6 माह बनाया शारीरिक संबंध, शादी से किया इनकार

 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय की एक बीपीएससी शिक्षिका ने परबत्ता थाना में आवेदन देकर सहकर्मी शिक्षक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। शिक्षिका ने बताया कि आरोपी शिक्षक ने छह महीने तक संबंध बनाए। जब शादी का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया। 28 वर्षीय शिक्षिका गोगरी नगर पंचायत की रहने वाली है। आरोपी शिक्षक की उम्र भी 28 वर्ष है और वह खगड़िया प्रखंड का निवासी है। दोनों एक ही विद्यालय में कार्यरत हैं। प्रशिक्षण के दौरान दोनों साथ रहते थे। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बना। शिक्षिका के अनुसार आरोपी ने शादी का वादा किया। फिर छह महीने तक संबंध बनाए। कुछ दिन पहले आरोपी के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। इसकी जानकारी मिलते ही शिक्षिका ने शादी का दबाव बनाया। आरोपी ने पहले ग्रलमटोल किया। फिर शादी से साफ इनकार कर दिया. 



आरोपी शिक्षक स्कूल से भागा


ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के आसपास रहने वाले लोग इस मामले से पहले से ही वाकिफ थे। शुक्रवार को आधा दर्जन ग्रामीण स्कूल पहुंचे। वे आपसी सहमति से विवाद सुलझाना चाहते थे। लेकिन आरोपी शिक्षक स्कूल से भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने शिक्षिका को थाना में आवेदन देने की सलाह दी। फिलहाल मामला दर्ज नहीं हुआ है। इसलिए दोनों पक्षों, ग्रामीणों और विद्यालय का नाम उजागर नहीं किया गया है। परबत्ता थाना में पदस्थापित महिला पुलिस पदाधिकारी ने शिक्षिका को भारतीय न्याय संहिता की धारा 179 के तहत 5 अप्रैल को दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है।


आरोपी शिक्षक की मांग ने दी धमकी


4 अप्रैल को आरोपी शिक्षक की मां ने शिक्षिका को फोन कर धमकी दी। कहा कि उनका बेटा स्कूल से घर नहीं लौटा है। अगर वह नहीं आया तो केस में फंसा देंगे। शिक्षिका ने आरोपी

का मोबाइल नंबर भी आवेदन में दिया है। कहा कि कॉल डिटेल से आरोपों की पुष्टि हो जाएगी। शिक्षिका ने आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Previous Post Next Post