विशिष्ट शिक्षक : कागजाज की जांच और योगदान 7 अप्रैल से

 मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। विशिष्ट शिक्षक की नियुक्ति से संबंधित सभी कागजातों की जांच के बाद ही ऑनलाइन योगदान होगा। सक्षमता एक और दो के विशिष्ट शिक्षकों के योगदान को लेकर यह निर्देश दिया गया है।



इन विशिष्ट शिक्षकों के मूल योगदान पत्र के आधार पर सात अप्रैल से इनकी ऑनलाइन प्रविष्टि होगी। ऑनलाइन योगदान कराने को लेकर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति डीईओ के स्तर से की गई है। डीईओ ने कहा कि सभी प्रखंड के लिए अलग-अलग कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रखंड शिक्षा अधिकारी और विद्यालय अवर निरीक्षक प्रधानाध्यापक से फारवार्ड किए मूल योगदान पत्र को देंगे। इसके साथ ही विशिष्ट शिक्षक की नियुक्ति से संबंधित सभी कागजात की गहन जांच करेंगे। इसके बाद ही फोल्डर तैयार कर अपने अपने प्रखंड के लेखा सहायक के माध्यम से उपलब्ध कराएंगे। डीपीओ और डीपीएम को इसकी जिम्मेवारी दी गई है। ये दोनों इस पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करेंगे और ऑनलाइन योगदान की हर दिन की रिपोर्ट भी देंगे। जिले में छह हजार से अधिक शिक्षकों का योगदान होना है।

Previous Post Next Post