पटना। राज्य के सरकारी स्कूलों का संचालन प्रातःकालीन पाली में सबेरे सात बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक करने की मांग राज्य सरकार से बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने की है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह ने कहा है कि प्रातःकालीन पाली के लिए शिक्षा विभाग के शिड्यूल के तहत बच्चों की छुट्टी अपराह्न 12.20 बजे हो रही है। इससे बच्चे चिलचिलाती धूप में स्कूल से घर पहुंच रहे हैं, जो उनके स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से ठीक नहीं है।
